उप्र उर्दू अकादमी में रेडियो जॉकी छात्रों को AIR लखनऊ की निदेशिका सुमोना एस पाण्डेय ने सिखाईं रेडियो की बारीकियां |

लखनऊ। उर्दू मीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन,उत्तर प्रदेश द्धारा उप्र उर्दू अकादमी में संचालित रेडियो जॉकी एवं बेसिक रेडियो टेक्नोलॉजी कोर्स के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों को आज आल इंडिया रेडियो, लखनऊ की निदेशिका श्रीमती सुमोना एस पाण्डेय द्वारा रेडियो की बारीकियों से अवगत कराया गया। 
उन्होंने रेडियो प्रसारण की तकनीकी समझ, प्रस्तुति कौशल, कार्यक्रम निर्माण, वॉइस मॉड्यूलेशन तथा प्रसारण अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर आकाशवाणी लखनऊ के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव श्री राघवेन्द्र सिंह ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया और रेडियो के व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रेनबो एफ.एम. के फेमस आरजे श्री अनवारूल हसन ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को करियर संबंधी उपयोगी सुझाव दिए।
कार्यक्रम में उप्र उर्दू अकादमी की मीडिया कोआर्डिनेटर डॉ सीमा मोदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण सत्र छात्रों के लिए प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
Previous Post Next Post