लखनऊ में श्रींम होम्योपैथी एवं वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का मिला नया विकल्प

लखनऊ संवाददाता | टीएसएम अस्पताल की आरएमओ डॉ. ज्योति शुक्ला के श्रींम होम्योपैथी एवं वेलनेस सेंटर का आज लखनऊ में भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में चिकित्सकगण, समाजसेवी, शुभचिंतक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. ज्योति शुक्ला ने कहा कि श्रींम होम्योपैथी एवं वेलनेस सेंटर का उद्देश्य रोगियों को सुरक्षित, प्रभावी और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। होम्योपैथी के माध्यम से जड़ से उपचार, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना तथा वेलनेस के जरिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना इस केंद्र की प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, परामर्श और देखभाल प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने केंद्र की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर होम्योपैथी दवाओं की अग्रणी निर्माता कंपनी SBL द्धारा निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आये सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। 
Previous Post Next Post