एसकेडी हास्पिटल की १७वीं वर्षगांठ पर रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट यूनिट का शुभारंभ

एस.के.डी ग्रुप की प्रमुख स्वास्थ सेवा इकाई एसकेडी हॉस्पिटल ने २२ अगस्त को स्वास्थ सेवाओं के क्षेत्र में अपने १७ वर्षों कौ गौरवपूर्ण यात्रा पूरी की । वर्ष २००१ में स्थापना के बाद से ही एसकेडी हॉस्पिटल समूह नैतिक, किफायती एवं आधुनिैक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के तिए प्रतिबद्ध रहा है। बदलती स्वास्थ आवश्यकताओं के अनुरूप अस्पताल ने तगातार अपनी चिकित्सा सुविधाओं को तकनीक एवं चिकित्सकीय विशेषज्ञता को उन्नत किया है। १७ वीं वर्षगांठ के अवसर पर एसकेडी हॉस्पिटल ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अत्याधुनिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट यूनिट का शुभारंभ किया । यह यूनिट आर्थोपेडिक उपचार में सटीकता औरआधुनिक तकनीक के एक नए युग की शुरुआात का प्रतीक हैं । यूनिट का उद्घाटन सरोजिनी नगर के माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया। 
रोबोटिक सहायता प्राप्त जॉइंट रिप्लेसमेंट तकनीक के माध्यम से एसकेडी हॅॉस्पिटल उत्तर प्रदेश में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है।रोबोटिक सर्जरी में आधिक सटीकता, व्यक्तिगत सर्जिकल प्लानिंग, छोटे चीरे, इम्प्लांट की बेहतर पोजिशनिंग, कम रक्तस्राव, तेजी से रिकवरी कम पोस्ट- ऑपरेटिव दर्द, बेहतर गतिशीलता तथा लंबे समय में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिलती है । 

इस अवसर पर एसकेडी हॉस्पिटल के क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि पिछले १७ वर्षों में एसकेडी हॉस्पिटल लगातार एक ही उद्देश्य के साथ आगे बढ़ा है । अपने मरीजों को करुणा और उत्कृष्टता के साथ विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना ही हमारा प्रयास है। रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की शुरुआत हमारे मरीजों को अंतरराष्टीय स्तर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपर्ण कदम है। हम बेहतर मरीज परिणामों के लिए नवीनतम चिकित्सा तकनीकों को अपनाने केलिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं । इस अवसर पर एसकेडी ग्रुप के चेयरमैन एस के डी सिंह एवं एकेडमी के डायरेक्टर मनीष सिंह सहित पूरी चिकित्सीय टीम उपस्थिति रही।
Previous Post Next Post